Search

 
 
 

Baharagora News : दंड क्षत्र समाज की बैठक,शिक्षा व एकजुटता पर दिया गया जोर

प्रखंड के जुगडीहा गांव में गुरुवार को दंड क्षत्र समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज की एकता, शिक्षा के प्रसार और अधिकारों की रक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर गहन मंथन हुआ.
 

Himangshu karan

 

Baharagora : प्रखंड के जुगडीहा गांव में गुरुवार को दंड क्षत्र समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज की एकता, शिक्षा के प्रसार और अधिकारों की रक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर गहन मंथन हुआ. 

 

बैठक में उपस्थित प्रबुद्ध जनों और वक्ताओं ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि समाज के सर्वांगीण विकास और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा को बढ़ावा देना तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करना बेहद जरूरी है; साथ ही संकट के समय जरूरतमंदों की सहायता करने का भी सामूहिक संकल्प लिया गया.

 

इस मौके पर सुभाष दीगर, मनसा दलाई, मिहिर चंद्र बाग, विश्वजीत राणा, सत्य रंजन दलाई, बबलू दलाई, कान्हू दलाई, नंदलाल बाग, बिजय दलाई और बिमल दलाई समेत समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे, जिन्होंने समाज के सम्मान की रक्षा और धरातल पर मिलकर कार्य करने के साझा संकल्प के साथ बैठक का समापन किया.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही