Search

 
 
 

Baharagora News : जर्जर पुलिया बनी मौत का कुआं,कई लोगों व मवेशियों की जा चुकी है जान

प्रखंड अंतर्गत खण्डामौदा से चंदरपुर चौक को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर स्थित एक जर्जर पुलिया इन दिनों राहगीरों के लिए ‘मौत का कुआं’ साबित हो रही है,
 

Himangshu karan

Baharagora: प्रखंड अंतर्गत खण्डामौदा से चंदरपुर चौक को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर स्थित एक जर्जर पुलिया इन दिनों राहगीरों के लिए ‘मौत का कुआं’ साबित हो रही है, जहां दोनों ओर लगभग 30 से 40 फीट गहरी खाई और रेलिंग विहीन असुरक्षित ढांचे के कारण अब तक कई लोग तथा कई मवेशी अपनी जान गंवा चुके हैं.

 

Uploaded Image


प्रतिदिन भारी आवागमन वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग की बदहाली को लेकर भाजपा नेता ऋषि सारंगी द्वारा आंदोलन करने समेत स्थानीय विधायक समीर मोहंती और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर स्थायी समाधान की गुहार भी लगाई जा चुकी है, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण ग्रामीणों को अब तक सिर्फ खोखले आश्वासन ही मिले हैं. 

 


बार-बार होने वाले हादसों से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय अविलंब सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने तथा नई पुलिया का निर्माण कराने की पुरजोर मांग की है ताकि भविष्य में किसी ओर की जान न जाए.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही