Search

 
 
 

Baharagora News :शिव मंदिर धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन निकली भव्य कलश यात्रा

स्थानीय थाना परिसर स्थित शिव मंदिर पूजा समिति के तत्वावधान में सोमवार को आयोजित तीन दिवसीय पुनः प्रतिष्ठा सह धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन क्षेत्र में एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई
 

Himangshu karan

Baharagora : स्थानीय थाना परिसर स्थित शिव मंदिर पूजा समिति के तत्वावधान में सोमवार को आयोजित तीन दिवसीय पुनः प्रतिष्ठा सह धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन क्षेत्र में एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया.

 

 

बामडोल स्थित पवित्र स्वर्णरेखा नदी से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरकर श्रद्धालु गाजे-बाजे और 'हर-हर महादेव' के गगनभेदी जयकारों के साथ विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए वापस थाना परिसर पहुंचे, जिससे पूरा इलाका पूरी तरह भक्तिमय हो उठा.

 

कलश स्थापना के पश्चात मुख्य पुजारी अंतर्यामी उपाध्याय, सुमन मिश्रा, रामकुमार मिश्र, चंद्रभानु पड़ी, रमाकांत सतपति, श्रीनिवास, देवनाथ मिश्रा, रुद्र प्रताप पांडा और विवेक दुबे द्वारा पूर्ण विधि-विधान और पवित्र वैदिक रीति-रिवाज के साथ बाबा भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना संपन्न की गई, जिसके बाद उपस्थित तमाम भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया.इस भव्य तीन दिवसीय धार्मिक समागम को ऐतिहासिक और सफल बनाने में आयोजन कमेटी के सभी सदस्य व स्थानीय ग्रामीण पूरी निष्ठा के साथ जुटे हुए हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही