Search

 
 
 

Entertainment News : लॉक अप 2 से बाहर हुए योगेश रावत, आकांक्षा चौधरी हुई इमोशनल

लॉक अप 2 में आए दिन कोई न्यू ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे है. शो से एक और कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो चुका है. ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं 'स्प्लिट्सविला' फेम योगेश रावत हैं, जिन्हें शो से बाहर कर दिया गया.
 

Lagatar Desk  : लॉक अप 2 में आए दिन कोई न्यू ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे है. शो से एक और कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो चुका है. ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं 'स्प्लिट्सविला' फेम योगेश रावत हैं, जिन्हें शो से बाहर कर दिया गया.  

 

एक हालिया टास्क के दौरान टीवी एक्टर धीरज धूपर को एलिमिनेशन के लिए पावर दी गई थी, जिसमें उन्होंने योगेश के खिलाफ वोट किया. इस एविक्शन राउंड में योगेश और सूफी मोतीवाला आखिरी दो कंटेस्टेंट बचे थे, जिसके बाद फराह खान ने योगेश के बाहर होने की घोषणा की. उनके जाने से आकांक्षा चौधरी भावुक हो गईं, रो पड़ीं और सूफी मोतीवाला के शो में टिके रहने को अनफेयर बताया.

 


योगेश रावत 'लॉक अप 2' से बाहर हुए


योगेश को शो से बाहर किए जाने पर सवाल उठाते हुए, आकांक्षा ने निराशा जताई और कहा कि सूफी को सुरक्षित घोषित कर दिया गया जबकि योगेश को घर भेज दिया गया ये पूरी तरह से अनफेयर है.


लॉकअप 2 में नया खुलासा


इसके अलावा 'लॉकअप 2' में एक नया खुलासा भी होने वाला है. शो में लैला यानी वरुण यादव अपने एक सीक्रेट से पर्दा उठाने वाले हैं, जिसे उन्होंने अब तक छुपा कर रखा था. इससे पहले आकांक्षा चमोला, हर्षद चोपड़ा और राम कपूर अपने-अपने सीक्रेट्स से पर्दा उठा चुके हैं और पिछले दिनों योगेश रावत ने भी खुद को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया था. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही