Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro  News : बीएलओ ऑफ द डे पहल बनी एसआईआर की सफलता का प्रेरक मॉडल

Bokaro : विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के सफल संचालन के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी अजय नाथ झा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा बीएलओ ऑफ द डे नामक अभिनव पहल की शुरुआत की गई. इस पहल का उद्देश्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल ऑफिसरों को प्रोत्साहित करना था.
Advertisement
Advertisement
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro : विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के सफल संचालन के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी अजय नाथ झा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा बीएलओ ऑफ द डे नामक अभिनव पहल की शुरुआत की गई. इस पहल का उद्देश्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल ऑफिसरों को प्रोत्साहित करना था.

 

Uploaded Image

 

इसे भी पढ़े..


इस पहल के तहत प्रतिदिन ई-फॉर्म वितरण व डिजिटाइजेशन के प्रदर्शन के आधार पर जिले के सर्वश्रेष्ठ बीएलओ का चयन किया गया. चयनित बीएलओ की उपलब्धियों व उत्कृष्ट कार्यों और सफलता की कहानियों को जिले के सभी बीएलओ के साथ साझा किया गया. साथ ही उनके उत्कृष्ट कार्यों को सार्वजनिक रूप से सराहा गया.

 

 

जिला प्रशासन की इस पहल ने बीएलओ के बीच सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का वातावरण तैयार किया. प्रतिदिन मिलने वाली पहचान और सम्मान ने बीएलओ का आत्मविश्वास व मनोबल बढ़ाया, जिससे वे और अधिक समर्पण व उत्साह के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित हुए.


इसका प्रत्यक्ष प्रभाव विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान ई-फॉर्म वितरण व डिजिटाइजेशन कार्यों की गति मंक उल्लेखनीय वृद्धि के रूप में देखने को मिला.सभी बीएलओ ने बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास किया, जिससे अभियान के लक्ष्यों को समयबद्ध व प्रभावी ढंग से पूरा करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली.


जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-डीसी अजय नाथ झा ने कहा कि अच्छे कार्यों की समय पर पहचान और सम्मान किसी भी टीम के प्रदर्शन को नई ऊर्जा प्रदान करता है.
"बीएलओ ऑफ द डे" जैसी पहल ने यह सिद्ध किया कि सकारात्मक प्रोत्साहन के माध्यम से प्रशासनिक कार्यों में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं.

 

उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के प्रभावी, पारदर्शी व समयबद्ध क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध हुई, बल्कि चुनाव प्रबंधन में नवाचार व प्रेरणादायी कार्य संस्कृति का भी उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही