Search

 
 
 

Entertainment  News : रामायण ट्रेलर लॉन्च में रणबीर कपूर ने छुए सनी देओल के पैर, वीडियो वायरल

रणबीर कपूर -साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' लगातार चर्चा में बनी हुई है. यह फिल्म 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है.
 

Lagatar Desk : रणबीर कपूर -साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' लगातार चर्चा में बनी हुई है. यह फिल्म 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है.

 

ट्रेलर लॉन्च इवेंट के लिए फिल्म की पूरी स्टारकास्ट दिल्ली पहुंची. रणबीर कपूर और साई पल्लवी ने साथ में शानदार एंट्री की. उनके अलावा यश, सनी देओल, रवि दुबे, विवेक ओबेरॉय, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह और अरुण गोविल भी इस खास मौके पर मौजूद रहे.

 

रणबीर कपूर ने छुए सनी देओल के पैर

इवेंट का सबसे चर्चित पल तब देखने को मिला, जब सनी देओल मंच पर पहुंचे. उनका स्वागत करने के लिए पूरी स्टारकास्ट आगे आई. इसी दौरान रणबीर कपूर ने आगे बढ़कर सनी देओल के पैर छुए. सनी देओल ने तुरंत रणबीर को गले लगा लिया. दोनों का यह भावुक पल कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

 

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम और सनी देओल भगवान हनुमान का किरदार निभा रहे हैं. इसी वजह से सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इस पल को खास बताते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

 

सनी देओल ने अपने किरदार पर कही ये बात

इवेंट के दौरान सनी देओल ने सबसे पहले सभी का अभिवादन किया. इसके बाद उन्होंने कहा कि 'रामायण' जैसी फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है. उन्होंने बताया कि इस किरदार को निभाना आसान नहीं है और इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ रही है.सनी देओल ने यह भी बताया कि फिल्म के पहले भाग में उनका किरदार ज्यादा लंबा नहीं होगा और उनकी शूटिंग भी अभी पूरी नहीं हुई है. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही