Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लॉक अप 2 में राम कपूर के किस करने पर भड़की श्रेया कालरा, कह दी बड़ी बात

रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में इन दिनों ड्रामा और विवाद लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने एक्टर राम कपूर के व्यवहार पर खुलकर नाराजगी जाहिर की.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk : रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में इन दिनों ड्रामा और विवाद लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने एक्टर राम कपूर के व्यवहार पर खुलकर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने आरोप लगाया कि टास्क जीतने के बाद राम कपूर ने उन्हें बार-बार किस करना उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया. 

 

हाल के एपिसोड में शिल्पा शिंदे से बातचीत के दौरान श्रेया ने बताया कि एक टास्क जीतने के बाद राम कपूर ने उनके माथे और गाल पर किस किया, जिससे वह असहज महसूस कर रही थीं.श्रेया ने कहा कि अगर भविष्य में राम कपूर ने दोबारा ऐसा करने की कोशिश की, तो वह उन्हें साफ तौर पर मना कर देंगी. उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि उनकी निजी सीमाओं का सम्मान किया जाना चाहिए.

 

यहीं नहीं, श्रेया ने राम कपूर के गेम को लेकर भी सवाल उठाए. उनका कहना था कि उन्होंने राम कपूर के लिए तीन टास्क जीते, लेकिन जब उन्हें समर्थन की जरूरत पड़ी तो एक्टर ने उनका साथ नहीं दिया. इस बात से नाराज होकर उन्होंने राम कपूर की सीनियरिटी पर भी तंज कसा.

 

श्रेया ने यह भी दावा किया कि एक अन्य टास्क के दौरान जब शिवांगी जोशी प्रदर्शन कर रही थीं, तब भी राम कपूर उनके काफी करीब चले गए थे. उनके मुताबिक, स्थिति को संभालने के लिए हर्षद चोपड़ा को बीच में आना पड़ा.

 

सोशल मीडिया पर भी छिड़ी बहस

एपिसोड प्रसारित होने के बाद सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर बहस शुरू हो गई. कई यूजर्स ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की पर्सनल बाउंड्री का सम्मान किया जाना चाहिए, जबकि कुछ लोगों ने पूरे मामले पर शो के अगले एपिसोड का इंतजार करने की बात कही.

 

गौरतलब है कि इससे पहले भी राम कपूर शो के दौरान कंटेस्टेंट वरुण (लैला) और प्रीमियर एपिसोड में एकता कपूर को किस करने की वजह से चर्चा में आ चुके हैं. अब श्रेया कालरा के आरोपों के बाद यह विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही