Search

Baharagora News: पति पर मारपीट व दहेज उत्पीड़न का आरोप, थाने में FIR दर्ज

Baharagora: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के डोमजूड़ी गांव की रहने वाली देवश्री भुईयां ने अपने पति प्रत्युष भुईयां के खिलाफ मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत (कांड संख्या 49/26) दर्ज कराई है.
 
सांकेतिक तस्वीर

Himangshu karan 

Baharagora: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के डोमजूड़ी गांव की रहने वाली देवश्री भुईयां ने अपने पति प्रत्युष भुईयां के खिलाफ मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत (कांड संख्या 49/26) दर्ज कराई है. 

जमशेदपुर की खबरों के लिए यहां क्लिक पढ़ें: 

लिखित शिकायत के अनुसार, वर्ष 2024 में पश्चिम बंगाल के गोपीबल्लभपुर में महिला की शादी हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद से ही पीड़िता को उसके पति द्वारा मायके से पैसे लाने का दबाव बनाकर लगातार शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. इससे तंग आकर पीड़िता ने अब पुलिस प्रशासन से गुहार लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी पति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही