Search

 
 
 

बहरागोड़ा : सर्विस रोड ही नहीं मोहल्ले की सड़कें भी हैं बदहाल

 
Baharagora : बहरागोड़ा में सिर्फ राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-18 और 49 के फोरलेन का सर्विस रोड और कुछ प्रमुख सड़कें ही नहीं कई मोहल्लों की सड़कें भी बदहाल है. सबसे बुरा हाल तो बहरागोड़ा कॉलेज के सामने एनएच-18 के सर्विस रोड से रजलाबांध होते हुए मुख्य सड़क में मिलने वाली सड़क का है. इस सड़क पर तालाबनुमा गड्ढा परेशानियों का कारण बना है. वर्षा होने पर तो इस गड्ढे का पानी आसपास के घरों में घुसने भी लगता है. उल्लेखनीय हो कि रजलाबांध यहां का सबसे वीआईपी इलाका है. इस जर्जर सड़क के दोनों ओर दर्जनों आवास हैं. लोग इसी सड़क से होकर बाजार जाते हैं और एनएच-18 पर आते हैं. इसे भी पढ़े : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-dirty-water-flowing-on-baharagora-college-road-students-are-facing-problems-in-traffic/">बहरागोड़ा

: बहरागोड़ा कॉलेज रोड पर बह रहा गंदा पानी, आवागमन में छात्रों को हो रही परेशानी

बारिश में सड़क के गड्ढों में भर जाता है पानी

सबसे खास बात यह है कि इस सड़क से रोजाना सैकड़ों छात्र और छात्राएं साइकिल से या फिर पैदल कॉलेज आते हैं. विगत दिनों हुई भारी बारिश के कारण यह सड़क पानी में डूब गई और कई घरों में पानी घुस गया. इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. तब जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक पदाधिकारी भी यहां आए थे. उनसे स्थानीय निवासियों ने इस समस्या से मुक्ति दिलाने की गुहार लगाई थी. लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई पहल होती नहीं दिखाई पड़ रही है. सड़क की स्थिति जस की तस है और सड़क के बीच उभरे बड़े गड्ढे में पानी भरा है. इसे भी पढ़े : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-market-complex-of-zilla-parishad-built-at-a-cost-of-crores-surrounded-by-bushes/">घाटशिला

: करोड़ों की लागत से बना जिला परिषद का मार्केट कॉम्प्लेक्स घिरा झाड़ियों से
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही