Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा: भीषण गर्मी के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 'ORS कॉर्नर' की शुरुआत

बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में बढ़ते भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है. गरमी से बचाव के लिए मंगलवार को बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) परिसर में 'ओआरएस कॉर्नर' शुरू किया गया. जिसका उद्घाटन केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू ने किया.
Advertisement
Advertisement

Baharagora (Himangshu karan): बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में बढ़ते भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है. गरमी से बचाव के लिए मंगलवार को बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) परिसर में 'ओआरएस कॉर्नर' शुरू किया गया. जिसका उद्घाटन केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू ने किया. 


इस विशेष पहल का उद्देश्य अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को लू यानी हीट-स्ट्रोक एवं डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से तत्काल राहत पहुंचाना है. डॉ. मुर्मू ने इस अवसर पर कहा कि प्रचंड गर्मी में शरीर में पानी और लवण की कमी जानलेवा हो सकती है, जिससे बचाव के लिए ओआरएस का घोल एक रामबाण उपाय है. 


अस्पताल के मुख्य द्वार के समीप स्थापित इस कॉर्नर से अब लोग आसानी से ओआरएस प्राप्त कर सकेंगे. इस मौके पर स्वास्थ्य केंद्र के चिन्मय कुमार गिरी, देवाशीष साहू, जगन्नाथ साहू, कृष्ण कुमार और रंजन साहू समेत कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे, जिन्होंने लोगों को गर्मी के दौरान सतर्क रहने और अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही