Search

 
 
 

गिरिडीह गोलगप्पा कांडः आरोपी गुपचुप विक्रेता जेल भेजा गया

गिरिडीह मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने आरोपी गुपचुप विक्रेता ओभीलाल रजक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.गोलगप्पे खाने से बीमार करीब दो दर्जन मरीज अब भी सदर अस्पताल में इलाजरत हैं. डॉक्टरों के अनुसार, सभी खतरे से बाहर हैं.
 
गोलगप्पे बेचने वाले को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस.

Giridih : गिरिडीह सदर प्रखंड के लेदा बजटो गांव में बीते रविवार को विषाक्त गोलगप्पे व चाट खाने से 49 से अधिक बच्चे बीमार हो गए  थे. वहीं, 6 वर्षीय मासूम रंजन कुमार की मौत हो गई थी. इस मामले को जिला प्रशासन गंभीर है. गिरिडीह मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने आरोपी गुपचुप विक्रेता ओभीलाल रजक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
गोलगप्पे खाने से बीमार करीब दो दर्जन मरीज अब भी सदर अस्पताल में इलाजरत हैं. डॉक्टरों के अनुसार, सभी खतरे से बाहर हैं. इधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम लेदा बजटो गांव में कैंप कर घर-घर सर्वे कर रही है.

 

विदित हो कि सदर प्रखंड के लेदा बजटो में ओभी लाल रजक के ठेले से गोलगप्पे व चाट खाने के कुछ देर बाद ही लोगों को उल्टी-दस्त व पेट में तेज दर्द की शिकायत शुरू हो गयी थी. रविवार रात तक बच्चों सहित कुल 49 लोगों की हालत बिगड़ गई थी. सभी को आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान मासूम रंजन कुमार की मौत हो गई थी.

 

आपने अबतक पढ़ा

 


रंजन के पिता रामकिशोर प्रसाद वर्मा के आवेदन पर मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 100/26 के तहत गोलगप्पे बेचले वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ओभी लाल रजक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही