Search

 
 
 

गिरिडीहः विषाक्त गोलगप्पा खाने से बीमार लोगों की संख्या हुई 49, विक्रेता गिरफ्तार

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चाट, रंग व गोलगप्पा बेचने वाले ओभीलाला यादव के चापाकल के पानी का नमूने लेकर उसे जांच के लिए कोलकाता भेज दिया है. पूछताछ में ओभीलाल ने कबूल किया कि वह 15 जनवरी से गिरिडीह में गोलगप्पा बेच रहा था. घटनावाले दिन उसने 500 से अधिक गोलगप्पे की बिक्री की थी.
 
जुटी भीड़ व मृत बच्चे के शोकाकुल परिजन.

Giridih : गिरिडीह में विषाक्त गोलगप्पा खाने से बीमार लोगों की संख्या बढ़कर 49 पहुंच गई है. एक बच्चे की मौत भी हो चुकी है. पुलिस ने गोलगप्पा बेचने वाले गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पालमो-बाराटांड निवासी ओभीलाल यादव को गिरफ्तार कर लिया है. उसके घर पर छापेमारी में चाट का बचा सामान और संदिग्ध रंगीन पुड़िया जब्त की गई. इस पुड़िया के रंग का उपयोग कपड़ा रंगने के प्रयोग में आने का अनुमान लगाया जा रहा है.

 

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चाट, रंग व गोलगप्पा बेचने वाले ओभीलाला यादव के चापाकल के पानी का नमूने लेकर उसे जांच के लिए कोलकाता भेज दिया है. पूछताछ में ओभीलाल ने कबूल किया कि वह 15 जनवरी से गिरिडीह में गोलगप्पा बेच रहा था. घटनावाले दिन उसने 500 से अधिक गोलगप्पे की बिक्री की थी. छोले में उसने केसरिया-लाल रंग मिलाया था. खट्टा पानी इमली व धनिया से तैयार किया था.

 

 

खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजा कुमार ने बताया कि सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ होगा कि रंग या खराब सामग्री से यह घटना घटी है या नहीं. गर्मी के कारण खाद्य पदार्थ खराब होने की भी पड़ताल चल रही है. डीसी रामनिवास यादव ने पीड़ितों से मुलाकात कर एंबुलेंस सेवा की शिकायतों की जांच का भरोसा दिलाया. मृतक बच्चे का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है. प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकेत दिया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही