Search

 
 
 

DMFT योजानाओं में बेहतर काम करने वाले विभागों को मिलेगी प्राथमिकताः रामगढ़ डीसी

डीसी ने डीएमएफटी के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता व समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर बल दिया. योजनाओं की प्रभावी व नियमित मॉनिटरिंग के लिए सभी कार्यकारी एजेंसियों के साथ मानकीकृत फॉर्मेट साझा किया.
 
समीक्षा बैठक करते डीसी ऋतुराज.

Ramgarh : रामगढ़ डीसी ऋतुराज ने जिले में डीएमएफटी के तहत संचालित विकास योजनाओं की सोमवार को समीक्षा की. उन्होंने कहा कि बेहतर काम करने वाले विभागों को ही योजानाओं के क्रियान्वयन में प्रथमिकता दी जाएगी. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस समीक्षा बैठक में डीडीसी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कार्यपालक अभियंता व कार्यकारी एजेंसियों के अधिकारी शामिल हुए.

 

डीसी ने डीएमएफटी के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता व समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर बल दिया. योजनाओं की प्रभावी व नियमित मॉनिटरिंग के लिए सभी कार्यकारी एजेंसियों के साथ मानकीकृत फॉर्मेट साझा किया. डीसी ने सभी संबंधित विभागों व एजेंसियों को निर्देश दिया कि तीन दिनों के भीतर निर्धारित फॉर्मेट में योजनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी भरकर उपलब्ध कराएं. 

 

 

उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के माध्यम से डीएमएफटी के तहत जिले में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे सभी विकास कार्यों की समेकित जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी. इससे उनकी नियमित समीक्षा व निगरानी करना और अधिक प्रभावी हो सकेगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही