Search

 
 
 

पाकुड़: महेशपुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

जिले के महेशपुर के पंपों पर पेट्रोल-डीजल की किल्लत से आमलोगों की परेशानी बढ़ने लगी है. बाइक और वाहन चालक क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले ही पेट्रोल-डीजल का इंतजाम गाड़ी में कर लेते है. यदि इन क्षेत्रों में गाड़ी में पेट्रोल-डीजल खत्म हो जाए, तो उनके लिए परेशानी का सबब बन जाता है.
 

Pakur: जिले के महेशपुर के पंपों पर पेट्रोल-डीजल की किल्लत से आमलोगों की परेशानी बढ़ने लगी है. बाइक और वाहन चालक क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले ही पेट्रोल-डीजल का इंतजाम गाड़ी में कर लेते है. यदि इन क्षेत्रों में गाड़ी में पेट्रोल-डीजल खत्म हो जाए, तो उनके लिए परेशानी का सबब बन जाता है.


बता दें, प्रखंड क्षेत्र में 8 पेट्रोल पंप हैं. महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य सड़क में गैस गोदाम के पास नायरा पेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल पूरी तरह खत्म हो चुका है. वहीं, जिन माता पेट्रोल पंप में केवल डीजल ही बेचा जा रहा है. कई पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि, मशीन खराब है. तो कुछ केवल प्रीमियम पेट्रोल ही उपलब्ध होने की बात कह रहे हैं.

 


बताया जा रहा है कि अग्रिम करने के बावजूद 4-5 दिन बाद केवल एक टैंकर की डिलीवरी संचालकों को मिल रही है. जो तुरंत ही समाप्त हो जा रहा है. कुछ पंप संचालकों का कहना है कि आपूर्ति में सुधार हो जाय तो पेट्रोल डीजल की कमी नहीं होगी. बताया कि 3 मई तक पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में सुधार होने की संभावना है. यदि आपूर्ति समय पर हो तो पंप सुचारू रूप से चलेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही