Search

 
 
 

रामगढ़ः किशोरी के साथ छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

पिता ने बताया कि 25 अप्रैल की शाम उसकी बेटी चाट खाने जा रही थी. इसी बीच आरोपी शुभम अपने तीन दोस्तों के साथ आया और उसकी बेटी के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा. विरोध करने पर उसका हाथ पकड़कर जबरन अपनी बाइक पर बैठाने लगा. उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ दिये.
 
आरोपी शुभम पंडा.

Ramgarh : रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाने की पुलिस ने सोमवार को एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ मामले में आरोपी शुभम पंडा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में पीड़िता के पिता ने रजरप्पा थाना में लिखित शिकायत की थी.


थाना में दिए आवेदन में पिता ने कहा कि उसकी बेटी स्कूल के लिए निकलती है, तो हेसापोड़ा निवासी (वर्तमान पता डबल स्टोरी, नियर पुराना कांटा घर रजरप्पा प्रोजेक्ट) शुभम पंडा रास्ते में उसके साथ गलत टिप्पणी करता है. काफी तंग करने पर किशोरी ने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी. इसके बाद किशोरी के माता-पिता आरोपी युवक शुभम पंडा के घर पहुंचे और उनके परिजनों के सामने उसे समझाने का प्रयास किया. युवक के अपने गलती स्वीकार करते हुए आगे से ऐसा नहीं करने की बात कही. लेकिन एक सप्ताह बाद उसने फिर किशोरी के  के साथ गलत व्यवहार करने लगा.

 


पिता ने बताया कि 25 अप्रैल की शाम उसकी बेटी चाट खाने जा रही थी. इसी बीच आरोपी शुभम अपने तीन दोस्तों के साथ आया और उसकी बेटी के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा. विरोध करने पर उसका हाथ पकड़कर जबरन अपनी बाइक पर बैठाने लगा. उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ दिये.


पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रजरप्पा प्रोजेक्ट से गिरफ्तार कर लिया. रजरप्पा थाना के एसआई रंजीत महतो ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही