Search

 
 
 

धनबाद: परीक्षा देने जा रहे छात्र की बाइक डिवाइडर से टकराई, मौत

जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोवाबांध में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.
 

Dhanbad : जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोवाबांध में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.

 

मृतक की पहचान नितेश कुमार चौधरी के रूप में हुई है जो राजगंज स्थित डिग्री कॉलेज का प्रथम सेमेस्टर का छात्र था. जानकारी के अनुसार नितेश अंडरस्टैंडिंग इंडिया विषय की सेमेस्टर परीक्षा देने के लिए आर.एस. मोर कॉलेज जा रहा था. परीक्षा दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक निर्धारित थी.

 

इसी दौरान कोवाबांध के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई.

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्यवाही में जुट गई. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में अक्सर तेज गति से वाहन चलते हैं जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है. उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही