Search

 
 
 

जामताड़ाः आदिवासी बेटी की शादी में पहुंचे मंत्री इरफान, दिया आशीर्वाद

डॉ. इरफान मोहनपुर निवासी सिकंदर सोरेन की पुत्री प्रभा सोरेन के विवाह समारोह में अचानक पहुंचे. उनके आगमन की खबर मिलते ही विवाह स्थल पर उत्साह और खुशी का माहौल कायम हो गया. ग्रामीणों व परिजनों ने गर्मजोशी से मंत्री का स्वागत किया.
 
विवाह समारोह में पहुंचे मंत्री इरफान अंसारी.

Jamtara : जमाताड़ा जिले के मोहनपुर से एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने एक आदिवासी परिवार की बेटी की शादी में शामिल होकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया. डॉ. इरफान मोहनपुर निवासी सिकंदर सोरेन की पुत्री प्रभा सोरेन के विवाह समारोह में अचानक पहुंचे. उनके आगमन की खबर मिलते ही विवाह स्थल पर उत्साह और खुशी का माहौल कायम हो गया. ग्रामीणों व परिजनों ने गर्मजोशी से मंत्री का स्वागत किया.


मंत्री ने प्रभा सोरेन को आशीर्वाद दिया और उसके सुखद व खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की. उन्होंने परिवार के सदस्यों से भी आत्मीयता से बातचीत की और समारोह में मौजूद लोगों के साथ घुलमिल गए.

 


ग्रामीणों ने मंत्री की सादगी और सहज व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि उनका इस तरह आम लोगों के बीच पहुंचना बेहद प्रेरणादायक है. मंत्री की उपस्थिति से विवाह समारोह का माहौल और भी उल्लासपूर्ण हो गया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही