Search

 
 
 

जामताड़ाः एसपी ने व्यवसायियों संग की बैठक, दुकानों में CCTV लगाने का निर्देश

एसपी ने शहरी क्षेत्रों में बढ़ते अपराध की रोकथाम, यातायात व्यवस्था में सुधार व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने संवेदनशील व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित गश्ती बढ़ाने और चौक-चौराहों पर व दुकानों में CCTV कैमरे लगाने का निर्देश दिया.
 
व्यवसायियों के साथ बैठक करते एसपी शंभु कुमार सिंह.

Jamtara : जामताड़ा एसपी शंभु कुमार सिंह ने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर व्यवसायियों के साथ बैठक की. बैठक में चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों, विभिन्न प्रखंडों के व्यवसायियों व आभूषण दुकानदारों ने भाग लिया. एसपी ने शहरी क्षेत्रों में बढ़ते अपराध की रोकथाम, यातायात व्यवस्था में सुधार व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने संवेदनशील व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित गश्ती बढ़ाने और चौक-चौराहों पर व दुकानों में CCTV कैमरे लगाने का निर्देश दिया.

 

बैठक में हुए ये निर्णय

...दोपहर में बाजारों में गश्ती दल की विशेष तैनाती की जाएगी.

...रात के समय चोरी-छिनतई रोकने के लिए बाइक गश्ती बढ़ाई जाएगी.

...मिहिजाम, कचहरी रोड व जामताड़ा बाजार में जाम की समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे.


एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि इन बिंदुओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें. साथ ही व्यवसायियों से अपील की कि वे अपने-अपने प्रतिष्ठानों में CCTV कैमरे अनिवार्य रूप से लगाएं. बैठक में डीएसपी चंद्रशेखर भी मौजूद रहे. इस पहल को शहर में कानून-व्यवस्था बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही