Search

 
 
 

जामताड़ाः बीमार महिला के इलाज को मंत्री इरफान ने दिए 40 हजार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने जामताड़ा के श्यामपुर-वीरगांव निवासी बीमार महिला निजामन बीबी के इलाज के लिए 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी. यह राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से दी गई है.
 
महिला को इलाज के लिए सहायता राशि का चेक देते मंत्री इरफान अंसारी.

Jamtara : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने जामताड़ा के श्यामपुर-वीरगांव निवासी बीमार महिला निजामन बीबी के इलाज के लिए 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी. यह राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से दी गई है.

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इलाज के लिहाज से यह राशि भले कम लगे, लेकिन इससे पीड़ित परिवार को सहारा और हौसला मिलेगा. सरकार हर जरूरतमंद और गरीब के साथ मजबूती से खड़ी है और आगे भी हर संभव सहायता करती रहेगी.

 

 

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी गरीब व्यक्ति इलाज के अभाव में परेशान न हो. जरूरत पड़ने पर सरकार हर स्तर पर वैसे लोगों की मदद के लिए तैयार है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही