Search

 
 
 

हजारीबाग के दंदाहा नदी में मिले 3 शव, 23 अप्रैल से थे लापता

हजारीबाग के दंदाहा नदी में तीन लोगों का शव बरामद हुआ है. जिसमें दो युवती और एक युवक का शव शामिल है. इस मामले को लेकर मुफस्सिल थाना में सूचना दी गई थी. ये सभी 23 अप्रैल से लापता थे. ये लोग घर से बाहर निकले थे लेकिन वापस नहीं लौट सके थे. जिसके बाद परिवार वालों ने थाने को सूचना दी थी.
 

Hazaribagh: हजारीबाग के मुफस्सिल थाना अंतर्गत दंदाहा नदी से सोमवार को तीन भाई-बहनों (खुशी, सानिया और आदिल) के शव मिलने से हड़कंप मच गया है. तीनों पिछले 23 अप्रैल से लापता थे और परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है.

 

तीनों आपस में मौसेरे भाई-बहन बताए जा रहे हैं. 23 तारीख को घर से निकले थे पर वापस नहीं लौटे. परिजनों ने उनकी गुमशुदगी को लेकर मुफस्सिल थाना में आवेदन भी दिया था. काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था.


सोमवार को अचानक दंदाहा नदी में तीनों के शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए.

 

परिजनों ने तीनों की हत्या किए जाने की आशंका जताई है. उनका कहना है कि यह सामान्य घटना नहीं लगती और इसके पीछे साजिश हो सकती है. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. उधर, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही