Search

 
 
 

खूंटी में ‘ऑपरेशन प्रहरी’ के तहत बैंकों की सुरक्षा का व्यापक निरीक्षण, कमियों को सुधारने के निर्देश

पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग के निर्देश पर जिले में “ऑपरेशन प्रहरी” के तहत सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया. अभियान के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने बैंक परिसरों में उपलब्ध सुरक्षा संसाधनों का बारीकी से जायजा लिया.
 

Khunti : पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग के निर्देश पर जिले में “ऑपरेशन प्रहरी” के तहत सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया. अभियान के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने बैंक परिसरों में उपलब्ध सुरक्षा संसाधनों का बारीकी से जायजा लिया.

 

निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, अलार्म सिस्टम, अग्निशमन उपकरण, सुरक्षा गार्ड की तैनाती एवं उनकी सतर्कता, प्रवेश और निकास द्वार की सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई.

Uploaded Image

पुलिस अधिकारियों ने बैंक प्रबंधन और कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति सजग रहने, संदिग्ध व्यक्तियों या गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने और निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

Uploaded Image

जिन बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था में कमियां पाई गईं, उन्हें यथाशीघ्र सुधार करने को कहा गया. साथ ही संबंधित थानों को नियमित निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है. बैंक परिसरों के आसपास गश्ती बढ़ाने और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने की बात भी कही गई, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की संभावना को न्यूनतम किया जा सके.

 

खूंटी जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बैंक से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही