Search

 
 
 

गिरिडीह पहुंचीं विधायक कल्पना सोरेन, सदर अस्पताल में भर्ती गोलगप्पे खाने से बीमार बच्चों से मिलकर जाना हाल

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने मंगलवार को सदर अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती बच्चों व अन्य मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना.उन्होंने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली.
 
सदर अस्पताल के डॉक्टरों से बच्चों के इलाज की जानकारी लेतीं विधायक कल्पना सोरेन.

Giridih : गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बजटो गांव में विषाक्त गोलगप्पे खाने से बीमार लोगों का इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है. गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने मंगलवार को सदर अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती बच्चों व अन्य मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना.उन्होंने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. साथ ही उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया. 

 

उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि सभी मरीजों को समुचित इलाज उपलब्ध कराया जाए. इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. उन्होंने घटना पर नाराजगी जताते हुए पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया. जिला प्रशासन से कहा कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए. 

 

आपने अब तक पढ़ा

 


ज्ञात हो कि बजटो गांव में ठेले पर बिक रहे गोलगप्पे व चाट खाने के बाद दर्जनों बच्चे व अन्य लोग अचानक बीमार पड़ गए थे. सभी को उल्टी, दस्त व पेट दर्द की शिकायत के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक मासूम की मौत हो गई थी. 

 

घटना के बाद से जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है. पूरे मामले की जांच कराई जा रही है. प्राथमिक तौर पर इसे फूड प्वाइजनिंग का मामला माना जा रहा है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही