Search

 
 
 

बहरागोड़ा: बर्नीपाल के पास कई शराब भट्ठियों को पुलिस ने किया ध्वस्त

 
Bahragoda: बहरागोड़ा थाना पुलिस का अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान जारी है. थाना प्रभारी संतन तिवारी के नेतृत्व में शुक्रवार को बनकांटा पंचायत के बर्नीपाल गांव के पास स्वर्णरेखा नदी के किनारे पुलिस ने कई शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया और भारी मात्रा में महुआ जावा को नष्ट करते हुए अनेक हंडियों को तोड़ डाला. इसे भी पढ़ें: सीएम">https://lagatar.in/cm-announced-anganwadi-workers-helpers-will-get-10-months-outstanding-honorarium-before-durga-puja/">सीएम

ने की घोषणा: दुर्गा पूजा के पहले आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को मिलेगा 10 माह का बकाया मानदेय

शराब निर्माताओं में हड़कंप

पुलिस के इस अभियान से शराब निर्माताओं में हड़कंप मच गया है. ज्ञात हो कि स्वर्णरेखा नदी के किनारे कई जगहों पर अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण किया जाता है. अपने पदस्थापन के बाद से ही संतन तिवारी ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रखा है. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-revenue-sub-inspectors-strike-continues-for-fifth-day/">चाईबासा

: राजस्व उप निरीक्षकों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही