Search

 
 
 

बहरागोड़ाः बरसोल में पुलिस का छापा, अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लोधानवाणी व पानीसोल के बीच सुनसान इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का निर्माण कर उसे बाजार में खपाया जा रहा है. जैसे ही पुलिस की टीम पहुंची, वहां काम कर रहे अवैध शराब के धंधेबाज भनक पाकर झाड़ियों के रास्ते भाग निकले.
 

Himangshu karan


Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल थाना की पुलिस ने अवैध शराब के धंधे के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान सांड्रा पंचायत के लोधानवाणी गांव में अवैध शराब की भट्ठी का भंडाफोड़ किया गया. थाना प्रभारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया गया. पुलिस ने भट्ठी से शराब बनाने में प्रयोग आने वाले पीतल व अन्य बर्तन, व्यावसायिक गैस चूल्हा, अन्य उपकरण बरामद किया है. वहीं भारी मात्रा में जावा महुआ व तैयार देसी शराब नष्ट कर दी गई.


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लोधानवाणी व पानीसोल के बीच सुनसान इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का निर्माण कर उसे बाजार में खपाया जा रहा है. जैसे ही पुलिस की टीम पहुंची, वहां काम कर रहे अवैध शराब के धंधेबाज भनक पाकर झाड़ियों के रास्ते भाग निकले. पुलिस फरार आरोपियों की पहचान न गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि सांड्रा पंचायत के इन क्षेत्रों में अवैध शराब का धंधा काफी पुराना है. पुलिस अक्सर भट्ठियां तोड़ती है, लेकिन कुछ दिनों बाद ये कारोबारी फिर से नए सिरे से काम शुरू कर देते हैं. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही