Search

 
 
 

जमशेदपुर: 4 माह के अपहृत बच्चे को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, महिला गिरफ्तार

कोवाली थाना क्षेत्र से अपहृत चार महीने के बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया, और एक अपहरणकर्ता महिला को गिरफ्तार किया है. हालांकि, इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
 

Jamshedpur : कोवाली थाना क्षेत्र से अपहृत चार महीने के बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया, और एक अपहरणकर्ता महिला को गिरफ्तार किया है. हालांकि, इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. 

 

यह घटना 11 जनवरी को कोवाली थाना अंतर्गत ढेगाम हाट बाजार में हुई. रंगामटिया निवासी प्रतिमा सरदार अपने तीन छोटे बच्चों के साथ बाजार में मुर्गी बेचने आई थीं. बाजार में काफी भीड़ थी, जिसका फायदा उठाकर यह वारदात हुई.

 

जानकारी के अनुसार, भीड़ के कारण प्रतिमा सरदार ने अपने चार माह के बेटे, इन्द्रदेव सरदार को अपनी छह वर्षीय बेटी ममता सरदार के पास रखने के लिए दिया था.

 

दोपहर करीब तीन बजे, भीड़ का फायदा उठाकर एक अज्ञात महिला बच्चे इन्द्रदेव को अगवा (अपहरण) करके ले गई. पीड़ित परिवार द्वारा इस अपहरण की सूचना पुलिस को संध्या छह बजे मिली.

 

सूचना मिलते ही, एसपी ग्रामीण ऋषभ गर्ग के निर्देश पर डीएसपी  के नेतृत्व में तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने तत्परता दिखाते हुए घटना के 14 घंटे के भीतर, अपहृत बच्चे इन्द्रदेव सरदार को सकुशल बरामद कर लिया.

 

साथ ही अपहरणकर्ता महिला की पहचान झुमारानी मंडल (उम्र 40 वर्ष, पति प्रभात मंडल, सा०- भेलाईडीह) के रूप में हुई, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. बच्चे इन्द्रदेव सरदार को उसकी मां प्रतिमा सरदार को सकुशल सौंप दिया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही