Search

रामगढ़: राष्ट्रीय युवा दिवस पर सदर अस्पताल में युवक युवतियों ने किया रक्तदान

Ramgarh: स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सोमवार को रामगढ़ के सदर अस्पताल  स्थित ब्लड बैंक परिसर में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया. वहीं, इस शिविर का शुभारंभ रेड क्रॉस सोसाइटी रामगढ़ शाखा के चेयरमैन अनूप कुमार, वॉइस चेयरमैन महावीर अग्रवाल, सचिव इंद्रपाल सिंह सैनी, डॉ. निषात अहमद, वरिष्ठ सदस्य प्रदीप सिंह, अमित साहू व गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

 

Uploaded Image

रक्त का न हो अभाव

रामगढ़ जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन अनूप कुमार ने इस मौके पर लोगों से रक्तदान करने की अपील की और युवाओं से रक्तदान को जीवनभर के लिए एक जिम्मेवारी के रूप में अपनाने का आह्वान किया. साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी ओर से पहल की जा रही है कि किसी को भी रक्त का अभाव न हो. इसलिए रेड क्रॉस सोसाइटी रामगढ़ शाखा लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है. वाइस चेयरमैन महावीर अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस हमें स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है. उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य पाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण साबित होगी.

 

सचिव इंद्रपाल सिंह सैनी ने कहा कि रक्तदान एक पुनीत और महान कार्य है. उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया. डॉ. निषात अहमद ने कहा कि जीवन में रक्तदान और अंगदान जैसे कार्यों को अपनाना चाहिए, क्योंकि इससे अनेक जरूरतमंदों का जीवन बचाया जा सकता है. उन्होंने इसे मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताया. इस अवसर पर रामगढ़ रामगढ़ रेड क्रॉस सोसाइटी के मुरारी लाल अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, डॉ. उदय श्रीवास्तव, उपेंद्र कुमार साहू, इंद्र किशोर राम सहित दर्जनों लोग मौजूद रहें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp