Search

 
 
 

इनर व्हील डे पर रांची में कैंसर मरीजों को कंबल वितरण व थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे को आर्थिक मदद

रांची में इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा (जिला 325) ने 102वां इनर व्हील डे बहुत ही सरल और भावनात्मक तरीके से मनाया. इस खास दिन पर क्लब ने जरूरतमंद लोगों के लिए दो सेवा कार्य किए.
 

Ranchi : रांची में इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा (जिला 325) ने 102वां इनर व्हील डे बहुत ही सरल और भावनात्मक तरीके से मनाया. इस खास दिन पर क्लब ने जरूरतमंद लोगों के लिए दो सेवा कार्य किए.

 

सबसे पहले सदर अस्पताल के कैंसर वार्ड में इलाज करा रहे मरीजों को 57 कंबल और तकिए दिए गए. ठंड के मौसम में यह मदद मरीजों के लिए काफी राहत देने वाली रही.

 

दूसरे सेवा कार्य में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चे युग के इलाज के लिए क्लब की ओर से ₹15,000 की नकद सहायता दी गई. इससे बच्चे के इलाज में परिवार को सहयोग मिलेगा.

 

यह पूरा कार्यक्रम क्लब की अध्यक्षा सोमा भादुड़ी के नेतृत्व में किया गया. सेवा कार्यों के बाद क्लब की सभी सदस्य होटल प्राइम पार्क पहुंचीं, जहां केक काटकर इनर व्हील डे मनाया गया.

 

इस मौके पर क्लब में दो नए सदस्यों को पिन पहनाकर सदस्य बनाया गया. कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष नीता नारायण, पूर्व अध्यक्षा दीपा चौहान, वरिष्ठ सदस्य देवजानी सान्याल सहित कई सदस्य मौजूद रहीं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही