Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा: आगामी पर्व की तैयारी, शांति समिति की बैठक, बाजार में 'नो-एंट्री' की मांग

आगामी रामनवमी, ईद, सरहुल और हिंदू नव वर्ष को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को बहरागोड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक DCLR (घाटशिला) की अध्यक्षता में हुई. बैठक में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने अहम सुझाव दिए.
Advertisement
Advertisement

Baharagora: आगामी रामनवमी, ईद, सरहुल और हिंदू नव वर्ष को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को बहरागोड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक DCLR (घाटशिला) की अध्यक्षता में हुई. बैठक में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने अहम सुझाव दिए.


 
शांति समिति के सदस्यों ने त्योहारों के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए बाजार क्षेत्र में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक भारी वाहनों की 'नो-एंट्री' लागू करने की पुरजोर मांग की. वहीं रामनवमी जुलूस और ईद की नमाज के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे. प्रशासन ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है. 

 


बैठक में क्षेत्र के स्वपन महतो, चंडी चरण साहू, मदन मन्ना, राम हरि बेरा, सत्यनारायण माइती, स्नेहांसु पाल, दिलीप साव, रास बिहारी साव, बापतु साव, सुमन कल्याण मंडल, सुदीप कुमार पटनायक, कल्याण श्यामल, शशांक शेखर पाल, जितवाहन राउत, अशोक कुमार कर, सुमित कुमार माइती, एमडी अली इकबाल, परवेज आलम, गया नायक आदि उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही