Search

 
 
 

बहरागोड़ा : खिलाड़ियों के लिए 84 लाख से बना स्टेडियम अब खंडहर में तब्दील

 
Baharagora : प्रखंड में बर्बाद हो रहे करोड़ों की लागत से निर्मित सरकारी भवनों की कड़ी में झरिया मोड़ के पास 84 लाख की लागत से निर्मित स्टेडियम भी शामिल है. जानकारी के मुताबिक इस स्टेडियम का निर्माण वर्ष 2016-17 में कल्याण विभाग के तहत 84 लाख की लागत से हुआ था. लेकिन यह स्टेडियम इक्के-दुक्के मौके पर ही खुला और इसमें कार्यक्रम आयोजित हुए. विगत कई सालों से स्टेडियम की देखभाल नहीं हो रही है और यह बर्बादी के कगार पर है. [caption id="attachment_426501" align="aligncenter" width="350"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/stadium-350x250.jpeg"

alt="" width="350" height="250" /> टूट रहा स्टेडियम का भवन.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-baburam-gop-who-is-circling-the-block-office-for-old-age-pension-closed-for-two-years/">जमशेदपुर

: दो वर्षों से बंद वृद्धा पेंशन के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट रहे बाबूराम गोप

भवन में लगाए गए पंखे व अन्य सामानों की हो गई है चोरी

स्टेडियम के मैदान में लंबी-लंबी घास आई हैं. स्टेडियम का भवन झाड़ियों से घिर गया है और टूट रहा है. भवन में लगाए गए पंखे और अन्य सामानों की चोरी हो गई है. भवन खंडहर बनते जा रहा है. इस स्टेडियम का निर्माण क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर मैदान उपलब्ध कराने के मकसद से किया गया था. विदित हो कि बहरागोड़ा प्रखंड में निर्मित ट्रामा सेंटर, मॉडल स्कूल भवन, एकलव्य विद्यालय, अंतर प्रांतीय बस टर्मिनल समेत अन्य कई भवन रख-रखाव के अभाव में खंडहर में तब्दील होते जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-somewhere-grandeur-somewhere-spacious-and-somewhere-the-fair-will-attract-the-devotees-of-maa-durga/">जमशेदपुर

: कहीं भव्यता, कहीं विशालता तो कहीं मेला करेगा मां दुर्गा के भक्तों को आक​​र्षित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही