Search

 
 
 

बहरागोड़ाः शिक्षक रविशंकर गिरी सेवानिवृत्त, स्कूल में दी गई विदाई

रविशंकर गिरी ने अपने 32 वर्ष व  2 माह की सेवा अवधि में बच्चों को बेहतर शिक्षा दी. उन्हें किताबी ज्ञान के साथ संस्कार का पाठ भी पढ़ाया. वह छात्रों के लिए केवल एक शिक्षक नहीं, बल्कि मार्गदर्शक, संरक्षक व प्रेरणास्रोत रहे.
 

Himangshu karan


Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड के मध्य विद्यालय माटिहाना के वरिष्ठ शिक्षक रविशंकर गिरी सेवानिवृत्त हो गए. उनके सम्मान में सोमवार को विद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. रविशंकर गिरी ने अपने 32 वर्ष व  2 माह की सेवा अवधि में बच्चों को बेहतर शिक्षा दी. उन्हें किताबी ज्ञान के साथ संस्कार का पाठ भी पढ़ाया. वह छात्रों के लिए केवल एक शिक्षक नहीं, बल्कि मार्गदर्शक, संरक्षक व प्रेरणास्रोत रहे. शिक्षा के प्रति उनका समर्पण अतुलनीय रहा है. उन्होंने कई पीढ़ियों को अपने अनुभव और ज्ञान की शिक्षा दी. 


समारोह में उनकी निष्ठा और बच्चों के प्रति समर्पण को याद करते हुए विद्यालय परिवार व गणमान्य लोगों ने उनके स्वस्थ व सुखी जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर प्लस टू उच्च विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक वरुण गिरी, प्रभारी प्रधानाध्यापक कमलेश सीट, शिक्षक बादल चंद्र गिरि, सुधांशु मुंडा, पुलीन कुईला, तापस कर्ण, शशि भूषण प्रधान, सेन्हाशीष भोल, अशोक कुमार लेंगी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही