Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा: ‘जय श्रीराम’ से गूंजा इलाका, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव 'रामनवमी' के अवसर पर बहरागोड़ा प्रखंड में श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला. राम मंदिर मैदान, पंचमुखी बजरंगी दल और मालबांधी-मौदा रामनवमी कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल और भव्य जुलूस निकाला गया, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया.
Advertisement
Advertisement

Baharagora: भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव 'रामनवमी' के अवसर पर बहरागोड़ा प्रखंड में श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला. राम मंदिर मैदान, पंचमुखी बजरंगी दल और मालबांधी-मौदा रामनवमी कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल और भव्य जुलूस निकाला गया, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया.

 

राम मंदिर मैदान में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शाम को झंडा शोभायात्रा निकाली गई. इस खास मौके पर राम मंदिर कमेटी ने विधायक समीर मोहंती और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षड़ंगी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया. जुलूस में शामिल युवाओं ने लाठी और तलवारबाजी के हैरतअंगेज पारंपरिक करतब दिखाए.

 

झंडा जुलूस के साथ आकर्षक झांकियां भी निकाली गई. जिसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए. यह झांकी विभिन्न चौक-चौराहों तथा मुख्य बाजार से होते हुए थाना परिसर, प्रखंड मुख्यालय और ओवरब्रिज कलियाडिंगा मार्ग से गुजरते हुए वापस राम मंदिर मैदान पहुंची. जहां इसका समापन हुआ.

 

सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस

श्रद्धालुओं और भक्तों के स्वागत के लिए जगह-जगह स्टॉल लगाए गए थे, जहां शरबत और मिठाई का वितरण किया गया. वहीं, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे मार्ग पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा. इस दौरान सुमन कल्याण मंडल, निर्मल दुबे, तरुण मिश्रा और राजकुमार कर सहित कमेटी के तमाम सदस्य और रामभक्त उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही