Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, वकीलों में दहशत

जिला न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह लगातार चौथी बार है जब कोर्ट को ईमेल के जरिए धमकी दी गई है. हर बार की तरह इस बार भी सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और न्यायिक कार्य प्रभावित हुआ.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : जिला न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह लगातार चौथी बार है जब कोर्ट को ईमेल के जरिए धमकी दी गई है. हर बार की तरह इस बार भी सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और न्यायिक कार्य प्रभावित हुआ.

 

लगातार मिल रही धमकियों ने वकीलों और आम लोगों के बीच भय का माहौल पैदा कर दिया है. अधिवक्ताओं का कहना है कि वे अपनी सुरक्षा के साथ-साथ कोर्ट आने वाले आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित हैं.

 

सरकार की भूमिका पर उठे सवाल

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी ने मामले को गंभीर बताते हुए केंद्र और राज्य सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि जब खुफिया तंत्र पहले से ऐसी सूचनाएं पकड़ने में सक्षम है, तो इन घटनाओं को रोकने में चूक क्यों हो रही है.

 

उन्होंने यह भी कहा कि हर बार धमकी के बाद कोर्ट परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया जाता है, लेकिन इसके बावजूद बार-बार ऐसी घटनाएं होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है.

 

सुरक्षा बढ़ाने की मांग तेज

वकीलों ने प्रशासन से स्थायी और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और न्यायिक कार्य बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से चल सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही