Search

 
 
 

बहरागोड़ा : घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, एक पैर जमीन व दूसरा खटिया पर था

 
Ghatshila : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के पीयूष कांति साव ने शुक्रवार की दोपहर अपने घर में गमछा से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. फंदे से लटकती लाश का एक पैर जमीन पर और दूसरा पैर पास की खटिया पर मुड़ी हालत में था. सूचना पाकर बहरागोड़ा थाना की पुलिस पहुंची और लाश उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. मामले की छानबीन जारी है. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/lagatar-jamshedpur-fake-tea-leaves-of-tata-premium-gold-recovered-from-kadma-mumbai-vigilance-team-raided/">जमशेदपुर:

कदमा से टाटा प्रीमियम गोल्ड की नकली चायपत्ती बरामद, मुंबई विजिलेंस टीम ने की छापेमारी

चार दिन पूर्व ही जमशेदपुर से गांव आया था

मृतक के पिता लक्ष्मी नारायण साव के मुताबिक चार दिन पूर्व पीयूष जमशेदपुर से आया था. उसके बाद वह अपने पुराने घर में रह रहा था. उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. वह अपनी पत्नी, एक बेटी और एक बेटा को जमशेदपुर अपने ससुराल में छोड़ आया था. थाना प्रभारी के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा और स्पष्ट होगा कि मामला हत्या या आत्महत्या का है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही