Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Baharagora : पूर्णाडीही गांव के पास दिखे तीन जंगली हाथी,  ग्रामीणों में दहशत

हाथियों को शनिवार सुबह पूर्णाडीही गांव के पास खेतों और जंगल में घूमते हुए देखा गया, जिसके बाद खेत में काम कर रहे किसान डरकर वहां से भाग निकले.
Advertisement
Advertisement
मानुषमुड़िया दारिशोल मुख्य सड़क पर हाथी.

Himangshu Karan

Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड की सांड्रा पंचायत अंतर्गत पूर्णाडीही जंगल में तीन जंगली हाथी आने की खबर से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. इन हाथियों को शनिवार सुबह पूर्णाडीही गांव के पास खेतों और जंगल में घूमते हुए देखा गया, जिसके बाद खेत में काम कर रहे किसान डरकर वहां से भाग निकले. उन्होंने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी.

हाथियों को दूर भगाने के प्रयास में जुटी वन विभाग की टीम

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों को आबादी वाले इलाके से दूर भगाने के प्रयास में जुट गई. वन विभाग हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नज़र बनाए हुए है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है. वन विभाग ने ग्रामीणों से अनुरोध किया है कि वे हाथियों के पास न जाएं. साथ ही, जंगल में लकड़ी या मशरूम इकट्ठा करने के लिए न जाने की भी सलाह दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके.

https://lagatar.in/the-videos-coming-from-nepal-regarding-the-media-are-wrong-but-we-are-responsible#google_vignette

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही