Search

 
 
 

बहरागोड़ा: चित्रेश्वर मंदिर में जला ट्रांसफार्मर, एक हफ्ते से अंधेरे में 100 घर

प्रखंड की बहुलिया पंचायत अंतर्गत सुप्रसिद्ध चित्रेश्वर मंदिर प्रांगण में स्थापित 100 केवीए का ट्रांसफार्मर बीते एक सप्ताह से जला पड़ा है
 

Baharagora : प्रखंड की बहुलिया पंचायत अंतर्गत सुप्रसिद्ध चित्रेश्वर मंदिर प्रांगण में स्थापित 100 केवीए का ट्रांसफार्मर बीते एक सप्ताह से जला पड़ा है, जिससे मंदिर परिसर सहित आसपास के लगभग 100 घरों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है और भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों का जीना मुशकिल हो गया है.

 

बिजली न होने से इन्वर्टर की बैटरियां जवाब दे चुकी हैं, जिसके कारण दुकानों और घरों में बैठना दूभर हो गया है, वहीं मंदिर में पानी की मोटर न चलने से पुजारियों और दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. 

 

स्थानीय ग्रामीण प्रिया लाल लेंका, जयंत घोष, बृजेंद्र घोष, और रवि शंकर दुबे सहित दर्जनों लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि एक सप्ताह से लोग मोमबत्ती के सहारे रातें काट रहे हैं और जनप्रतिनिधियों को सूचना देने के बावजूद अब तक नया ट्रांसफार्मर लगाने की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है, जिससे ग्रामीणों में विभाग और प्रशासन की बेरुखी के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही