Search

 
 
 

बहरागोड़ा : दो बाइक में आमने-सामने टक्कर, चार युवक घायल

 
Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के केवला चौक के पास सोमवार की शाम को बहरागोड़ा बाजार-चौरंगी मुख्य सड़क पर दो बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई. इससे दोनों बाइक पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. 108 एंबुलेंस से चारों घायलों को बहरागोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया. यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज करने के बाद बारीपदा रेफर कर दिया. घायल युवकों में एक बाइक पर सवार खंडामौदा गांव के सोमाय आचार्य (19) एवं रोहित श्यामल (18) और दूसरी बाइक पर सवार चौरंगी के संजय राणा (21) और सुजय राणा (22) हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-devotional-atmosphere-created-by-the-hum-of-or-goddess-sarvabhuteshu-shaktirupena-sanstha/">आदित्यपुर

: “या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता” के गुंज से भक्तिमय हुआ वातावरण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही