Search

 
 
 

बहरागोड़ाः कीचड़ भरी सड़कों से डोमजुड़ी गांव के ग्रामीण परेशान

बहरागोड़ा प्रखंड का डोमजुड़ी गांव इन दिनों एक बड़ी समस्या से जूझ रहा है. यहां की सड़कें कीचड़ और गंदे पानी से भरी हुई हैं. जिससे गांव वालों को रोजमर्रा की आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है. ग्रामीणों का आरोप है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी और थोड़ी सी बारिश का पानी भी सड़क पर जमा हो जाता है, जिससे सड़क की हालत खराब हो गई है.
 

Baharagora (Himangshu karan): बहरागोड़ा प्रखंड का डोमजुड़ी गांव इन दिनों एक बड़ी समस्या से जूझ रहा है. यहां की सड़कें कीचड़ और गंदे पानी से भरी हुई हैं. जिससे गांव वालों को रोजमर्रा की आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है. ग्रामीणों का आरोप है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी और थोड़ी सी बारिश का पानी भी सड़क पर जमा हो जाता है, जिससे सड़क की हालत खराब हो गई है.

 

गांव के लोग बताते हैं कि इस समस्या को लेकर वे कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग के अधिकारियों से मिल चुके हैं. उन्होंने अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया है और इसके समाधान की गुहार लगाई है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

 

 

सड़क पर जमा हुए कीचड़ और पानी के कारण बच्चों को स्कूल जाने, बुजुर्गों को अस्पताल जाने और लोगों को अपने काम पर जाने में काफी मुश्किल हो रही है. गांव के लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने और जल निकासी की व्यवस्था करने की अपील की है, ताकि वे सामान्य जीवन जी सकें.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही