Search

 
 
 

Baharagora News : ग्राम प्रधान को हटाने की मांग पर अड़े मांगरोसोल के ग्रामीण

प्रखंड की भूतिया पंचायत अंतर्गत मांगरोसोल गांव में सोमवार को वर्तमान ग्राम प्रधान बागराय हांसदा के अमर्यादित व्यवहार और नवगठित स्थायी ग्रामसभा समिति के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट
 

Himangshu karan  

Baharagora  : प्रखंड की भूतिया पंचायत अंतर्गत मांगरोसोल गांव में सोमवार को वर्तमान ग्राम प्रधान बागराय हांसदा के अमर्यादित व्यवहार और नवगठित स्थायी ग्रामसभा समिति के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा, जिसके बाद पूर्व ग्राम प्रधान पंचानन हंसदा की अध्यक्षता में एक आपात बैठक कर आर-पार की लड़ाई का एलान किया गया.

 

Uploaded Image


आक्रोशित ग्रामीणों ने वर्तमान प्रधान पर शराबखोरी और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाते हुए उनके सभी फैसलों का बहिष्कार करने तथा गांव में तमाम सरकारी कार्यों को ठप करने की कड़ी चेतावनी दी है. 

 

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक साल से अंचल अधिकारी (CO) को इस समस्या से अवगत कराकर नए प्रधान के चुनाव की मांग की जा रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से सिर्फ कोरा आश्वासन ही मिला है. 

 

इस प्रशासनिक उदासीनता से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों, जिनमें मुख्य रूप से सुरेंद्र नाथ हांसदा, टिका राम मुर्मू, सीलु मुर्मू, सुंदर सोरेन, रघुनाथ हांसदा, बुद्धिनाथ हांसदा, जोतष्णा सोरेन और कर्मी हांसदा शामिल थे,  उग्र प्रदर्शन करते हुए अंचल अधिकारी से 'शराबी' प्रधान को बर्खास्त कर जल्द से जल्द नए लोकतांत्रिक चुनाव कराने की मांग की है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही