Search

 
 
 

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जिस बाइक से घूम रहे, उस पर बिना हेलमेट चलने के 11 चालान पेंडिंग

आम लोगों को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाने वाली व्यवस्था पर अब बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ जिस बाइक से रांची की सड़कों पर घूमते नजर आए, उसी बाइक पर ट्रैफिक नियम तोड़ने के 11 चालान पेंडिंग पाए गए हैं.
 

Ranchi : आम लोगों को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाने वाली व्यवस्था पर अब बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ जिस बाइक से रांची की सड़कों पर घूमते नजर आए, उसी बाइक पर ट्रैफिक नियम तोड़ने के 11 चालान पेंडिंग पाए गए हैं.

Uploaded Image

बाइक का काटा गया चालान

 

जानकारी के मुताबिक वाहन नंबर  JH01DZ3364 पर कटे सभी चालान बिना हेलमेट बाइक चलाने को लेकर हैं. हैरानी की बात यह है कि नियम तोड़ने पर आम आदमी का तुरंत चालान वसूला जाता है, उस पर कई कार्रवाई की जाती है. लेकिन वीआईपी से जुड़ी इस बाइक के 11 चालान अब तक लंबित पड़े हैं.

 

एक तरफ देश में बढ़ते आर्थिक संकट और हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से घर में रहने और वाहनों का कम इस्तेमाल करने की अपील की थी. इसी आह्वान को लेकर केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ ने लोगों को संदेश देने के लिए अपनी कार छोड़ बाइक से रांची शहर में घूमने निकले थे.

 

बताया जा रहा है कि मंत्री संजय सेठ बाइक से घूमने निकले थे, उस बाइक का सभी ई-चालान पहले ही काटे जा चुके थे, लेकिन अब तक उनका भुगतान नहीं किया गया है. ऐसे में अब सवाल उठने लगे हैं कि जब आम लोगों से ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराया जाता है, तो वीआईपी और नेताओं से जुड़े मामलों में कार्रवाई क्यों नहीं होती.

 

रांची में जागरूकता का संदेश देने निकले मंत्री की तस्वीरें पहले चर्चा में थीं, लेकिन अब उसी बाइक के लंबित चालानों को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर किसी आम व्यक्ति की बाइक पर 11 चालान पेंडिंग होते, तो क्या अब तक उस पर कार्रवाई नहीं हो चुकी होती?हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक मंत्री या उनके कार्यालय की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही