Search

 
 
 

Chaibasa News :  कोऑपरेटिव बैंक पर खातों से अवैध निकासी का आरोप, कोर्ट के आदेश पर दो FIR दर्ज

चाईबासा कोऑपरेटिव बैंक में खाताधारकों की रकम फर्जी तरीके से निकालने के दो मामले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसके बाद लंबे समय से कार्रवाई की मांग कर रहे पीड़ितों को जांच आगे बढ़ने की उम्मीद जगी है.
 

Chaibasa :  चाईबासा कोऑपरेटिव बैंक में खाताधारकों की रकम फर्जी तरीके से निकालने के दो मामले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसके बाद लंबे समय से कार्रवाई की मांग कर रहे पीड़ितों को जांच आगे बढ़ने की उम्मीद जगी है.

 

जानकारी के अनुसार, दोनों पीड़ितों ने न्यायालय में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया था कि बैंक प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों ने उनकी शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. थाना में भी मामला दर्ज नहीं होने पर अंततः कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया, जिसके बाद एफआईआर दर्ज हुई.

 

पहले मामले में तांतनगर क्षेत्र के इलीगढ़ा गांव निवासी अमृत लाल कालुंडिया ने आरोप लगाया है कि उनके दिवंगत पिता की अधिग्रहित जमीन के मुआवजे की राशि फर्जी दस्तावेजों के जरिए निकाल ली गई. शिकायत में कुछ लोगों पर गलत पहचान बनाकर खाता खोलने और रकम निकासी का आरोप लगाया गया है. साथ ही विरोध करने पर धमकी देने की बात भी कही गई है.

 

वहीं दूसरे मामले में मटकमहातु निवासी जेमा कुई ने आरोप लगाया है कि उनके बैंक खाते से जमा राशि और वृद्धावस्था पेंशन बिना जानकारी के निकाल ली गई. पीड़िता का कहना है कि यह निकासी बैंक कर्मियों की मिलीभगत से की गई.

 

फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुट गई है और बैंक से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही