Search

 
 
 

Bokaro News : युवक को गोली मारकर बदमाश फरार, अस्पताल में इलाजरत

जिले के बीएस सिटी थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-1 श्रीराम मंदिर मार्केट में रविवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी. पैर में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसे जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.
 

Bokaro :  जिले के बीएस सिटी थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-1 श्रीराम मंदिर मार्केट में रविवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी. पैर में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसे जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

 

घायल की पहचान चास थाना क्षेत्र निवासी जयराम प्रसाद के रूप में हुई है.  बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है. जानकारी के अनुसार, युवक सेक्टर-1 श्रीराम मंदिर मार्केट में चाय पी रहा था. इसी दौरान हमलावर बाइक से वहां पहुंचे और जयराम प्रसाद पर फायरिंग कर मौके से फरार हो गये.

 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही