Search

 
 
 

Giridih News :  मोतीलेदा में युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका से शादी की जिद में टावर पर चढ़ा

जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा गांव में सोमवार को युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला.  मोतीलेदा निवासी संजय रजक ने अपनी प्रेमिका से शादी करने की जिद पर  करीब 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया.
 

Giridih :  जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा गांव में सोमवार को युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला.  मोतीलेदा निवासी संजय रजक ने अपनी प्रेमिका से शादी करने की जिद पर  करीब 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया.

 

जानकारी के अनुसार, संजय रजक का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है. परिजन शादी को तैयार नहीं है. इसी बात से नाराज संजय सोमवार की सुबह गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और प्रेमिका से शादी कराने की जिद करने लगा.

 

टावर पर युवक को देख गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए. वहीं इसकी जानकारी बेंगाबाद पुलिस को भी दी गई. सूचना पाकर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने काफी देर तक संजय को समझाने की कोशिश की. लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही