Search

 
 
 

बहरागोड़ा : दीपक की लौ से पश्चिम बंगाल की व्रती महिला झुलसी

 
Bahragora (Himangshu karan) : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के चित्रेश्वर पौराणिक शिव मंदिर परिसर में शनिवार को प्रातः महादेव को दिये दिखाते वक्त पश्चिम बंगाल राज्य के जालमाटी गांव निवासी महिला रुपा पात्र (21) के आंचल में दीपक की लौ लग जाने पर बुरी तरह से झुलस गई. जानकारी के अनुसार मंदिर के मुख्य गुंबद में लगे झंडा लेने के होड़ में महिलाओं की भीड़ काफी ज्यादा थी. इसे भी पढ़ें : नंबर">https://lagatar.in/if-words-like-boss-or-papa-are-written-on-the-number-plate-be-alert-if-caught-action-will-be-taken/">नंबर

प्लेट पर बॉस या पापा जैसे शब्द लिखा है तो हो जायें सतर्क, पकड़े गये तो होगी कार्रवाई
उसी वक्त महिलाओं ने महादेव को दीपक दिखाते वक्त व्रती महिला के आंचल में आग लग गई जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई. तत्काल स्थानीय लोगों की सहायता से घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चित्रेश्वर में ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा भेज दिया गया. वहीं महिला की स्थिति को गंभीर देखते हुए उच्च चिकित्सा हेतु जमशेदपुर टीएमएच रेफर कर दिया गया. उधर स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार की ओर से उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह घटना हुई है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही