Search

 
 
 

बहरागोड़ा :  सड़क हादसे में बंगाल के युवक की मौत

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित एनएच 18 पर बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान झाड़ग्राम (पश्चिम बंगाल) के भालिया टिकरी गांव निवासी सुजीत हाटुई (24 वर्षीय) के रूप में हुई है.
 

Behragoda :  बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित एनएच 18 पर बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान झाड़ग्राम (पश्चिम बंगाल) के भालिया टिकरी गांव निवासी सुजीत हाटुई (24 वर्षीय) के रूप में हुई है. 

 

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुजीत हाटुई बाइक से अपने घर से जमशेदपुर की ओर जा रहा था. तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई.  हादसे की सूचना मिलते पर बहरागोड़ा थाना की पुलिस टीम तुरंत मुड़ाकाटी चौक के पास पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया और जांच में जुट गई. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही