Search

 
 
 

Bahragoda:  आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने किया विरोध

ग्रामीणों के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण में खराब ईंटों का इस्तेमाल हो रहा है और सीमेंट की मात्रा भी कम डाली जा रही है.  उन्होंने यह भी बताया कि पिलर में लगे सरिये छत तक नहीं पहुंच रहे हैं और नींव में बड़ी गिट्टी की जगह छोटी गिट्टी डालकर काम चलाया गया है.
 
कुमारडूबी पंचायत के बाघाकुली गांव में निर्माणाधीन आगंनबाड़ी केंद्र.

Himangshu Karan

Bahragoda:  कुमारडूबी पंचायत के बाघाकुली गांव में बन रहे आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और निर्माण कार्य की खराब गुणवत्ता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध जताया है. इस परियोजना की अनुमानित लागत 11 लाख 8 हजार 200 रुपये है. ग्रामीणों का कहना है कि यह भवन बच्चों के लिए है, और अगर घटिया निर्माण होता है तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है.

खराब ईंटों का इस्तेमाल हो रहा और सीमेंट की मात्रा भी कम

ग्राम प्रधान नीलकंठ नायक, विदेश देहरी, मानस नायक, पूर्णेन्दु नायक, अनुराग नायक, साधीन नायक, राहुल नायक, सागर नायक, समीर नायक आदि ग्रामीणों के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण में खराब ईंटों का इस्तेमाल हो रहा है और सीमेंट की मात्रा भी कम डाली जा रही है.  उन्होंने यह भी बताया कि पिलर में लगे सरिये छत तक नहीं पहुंच रहे हैं और नींव में बड़ी गिट्टी की जगह छोटी गिट्टी डालकर काम चलाया गया है.  ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि ठेकेदार ने न तो कोई आम सभा की और न ही भवन का शिलान्यास किया, सिर्फ एक बोर्ड लगाकर काम शुरू कर दिया गया, जिससे उनकी मंशा पर सवाल उठते हैं.  

अंचल अधिकारी ने दिया जांच और कार्रवाई का आश्वासन

इस संबंध में बहरागोड़ा के अंचल अधिकारी (सीओ) राजाराम मुंडा, जिनके पास सीडीपीओ का अतिरिक्त प्रभार है, ने कहा कि अभी तक इस मामले की जानकारी नहीं है. उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर ऐसा कोई मामला है, तो वे इसकी जांच करेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही