Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : एनएच पर टैंकर के धक्के से बाइक सवार बीआरसी कर्मी की मौत

Bhahragora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित झरिया मोड़ के पास राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 18 पर रविवार की देर शाम को एक टैंकर के धक्के से बाइक सवार बीआरसी कर्मी गौतम कुमार राणा की दर्दनाक मौत हो गई. गौतम कुमार राणा चाकुलिया प्रखंड के पानीबांका गांव निवासी गौतम कुमार राणा घाटशिला प्रखंड के गालूडीह बीपीओ के पद पर कार्यरत थे. उनका परिवार घाटशिला में रहता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ashutosh-kabra-got-the-best-provincial-coordinator-award/">जमशेदपुर

: आशुतोष काबरा को मिला सर्वश्रेष्ठ प्रांत संयोजक का अवॉर्डhttps://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/chakulia-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

टैंकर का चालक हुआ फरार 

वे अपने गांव से बाइक से घाटशिला जा रहे थे. इसी दौरान जमशेदपुर की ओर जा रहे गैस टैंकर ने बाइक को पीछे से धक्का मार दिया. उनके पॉकेट से बरामद एटीएम कार्ड से उनकी पहचान हुई. दुर्घटना के बाद टैंकर का चालक वाहन को खड़ा कर फरार हो गया. आसपास के होटल वालों ने 108 एंबुलेंस से उन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. घटना की सूचना उनके परिवार को दे दी गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही