Search

 
 
 

Bahragoda:  बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों का जल्द होगा समाधान: समीर मोहंती

विधायक समीर मोहंती ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में सिंचाई, सड़क, शिक्षा और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि वे गरीब और असहाय लोगों को वृद्धावस्था पेंशन, अबुआ आवास, और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं.
 
ग्रामीणों के साथ बैठक करते विधायक समीर मोहंती.

Himangshu Karan

Bahragoda:  विधायक समीर मोहंती ने आज कई गांवों का दौरा किया, जहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया. इस दौरे के दौरान उन्होंने सड़क, बिजली, सिंचाई व पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों पर ध्यान दिया. ग्रामीणों ने उन्हें कच्चे रास्तों को पक्का करने, बिजली की आपूर्ति और सिंचाई व पेयजल की कमी जैसी कई परेशानियों से अवगत कराया. विधायक ने आश्वासन दिया कि कुछ समस्याओं का समाधान तो मौके पर ही कर दिया गया है, और बाकी के लिए उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं.

शोकाकुल परिवारों से मिलकर बढ़ाया ढांढस

विधायक ने दो परिवारों से मिलकर शोक व्यक्त किया, जिन्होंने हाल ही में अपने सदस्यों को खो दिया था. गामारिया पंचायत के चैतन्यपुर गांव में सर्पदंश से जान गंवाने वाले रामचंद्र बेरा के परिवार से मिलकर विधायक ने उन्हें सांत्वना दी और उनके अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक मदद भी की. वहीं, डोमजुड़ी पंचायत के इंटामूढा गांव में मछली पकड़ते समय तालाब में डूबने से जान गंवाने वाले 45 वर्षीय सुधा नायक के परिवार से भी उन्होंने मुलाकात की. उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और  आर्थिक सहायता प्रदान की.

क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध : विधायक

विधायक समीर मोहंती ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में सिंचाई, सड़क, शिक्षा और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि वे गरीब और असहाय लोगों को वृद्धावस्था पेंशन, अबुआ आवास, और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. इस जनसंपर्क के दौरान, उन्होंने ग्रामीणों को हेमंत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में भी विस्तार से बताया. इस दौरान विधायक के साथ कई झामुमो कार्यकर्ता और स्थानीय नेता भी मौजूद थे, जिनमें प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा और उप प्रमुख मुन्ना होता भी शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही