Search

 
 
 

Bahragoda: एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का धूमधाम से हुआ उद्घाटन

विधायक समीर कुमार मोहंती ने विद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया.  इसके बाद, विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का स्वागत किया.  सभा की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके हुई.
 
दीप प्रज्वलित कर सभा की शुरुआत करते विधायक समीर कुमार मोहंती व अन्य.

Himangshu Karan

Bahragoda: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन धूमधाम से हुआ.  यह विद्यालय पूर्णापानी पंचायत के बूढ़ीपुखर मौजा में स्थित है.  उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि कुमार गौरव पुष्टि मौजूद थे.

विधायक समीर मोहंती ने किया विद्यालय का विधिवत उद्घाटन

विधायक समीर कुमार मोहंती ने विद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया.  इसके बाद, विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का स्वागत किया.  सभा की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके हुई. मंच पर जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य सामंत, विश्व स्त्री अध्यक्ष असित कुमार मिश्रा, प्रखंड विकास पदाधिकारी के. सब भारती, अंचलाधिकारी राजाराम सिंह मुंडा, प्रखंड उप प्रमुख मुन्ना होता, ग्राम प्रधान शांतनु मुर्मू, मुखिया पानसरी हांसदा, और रासबिहारी साहू जैसे कई गणमान्य लोग मौजूद थे. सभी ने अपने विचार व्यक्त किए और इस नए शैक्षणिक संस्थान के महत्व पर प्रकाश डाला.

https://lagatar.in/bahragora-four-arrested-with-brown-sugar-on-national-highway-

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही