Search

 
 
 

Bahragoda: यात्री बस और  मारुति स्विफ्ट कार की टक्कर में पांच घायल, झाड़ग्राम रेफर

स्विफ्ट कार में सवार नील मंडल अपने परिवार के साथ कोलकाता से जमशेदपुर जा रहे थे. बताया जा रहा है कि अचानक कार का अगला चक्का फट जाने के कारण कार अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा की लेन में आ गई और सामने से आ रही बस से सीधी टक्कर हो गई.
 
दुर्घटनास्थल पर जमा हुए लोग और क्षतिग्रस्त वाहन.

Himangshu Karan

Bahragoda:  बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 49 पर माटिहाना प्लाई ओवर के समीप मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ. टाटा से गोपीबल्लापुर जा रही एक बस और कोलकाता से टाटा की ओर आ रही मारुति स्विफ्ट कार की आमने-सामने की टक्कर में कार सवार दो महिला, एक पुरुष और एक बच्चा सहित बस का एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना इतनी ज़बरदस्त थी कि स्विफ्ट कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बस का अगला भाग भी बुरी तरह से टूट गया.

घायलों को किया गया झाड़ग्राम रेफर

दुर्घटना की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा पुलिस तत्परता दिखाते हुए पेट्रोलिंग वाहन और 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा ले आई. कार सवार घायलों की पहचान कोलकाता दमदम के नागेर बाजार निवासी नील मंडल (45 वर्ष), उनकी पत्नी सुषमा मंडल (42 वर्ष), पुत्र सूरज मंडल (11 वर्ष) और उनके साथ सवार सुजता बिश्वास (42 वर्ष) के रूप में हुई है. बस में सवार पश्चिम बंगाल के मैचोग्राम गांव निवासी अनिल गायेन (45 वर्ष) भी घायल हुए हैं. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद, सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम रेफर कर दिया गया है.

कार का टायर फटने से हुआ हादसा

Uploaded Image

Uploaded Image

मिली जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट कार में सवार नील मंडल अपने परिवार के साथ कोलकाता से जमशेदपुर जा रहे थे. बताया जा रहा है कि अचानक कार का अगला चक्का फट जाने के कारण कार अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा की लेन में आ गई और सामने से आ रही बस से सीधी टक्कर हो गई.  पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही