Search

 
 
 

बहरागोड़ा : धमसा और मांदर की थाप के साथ एनएच 18 और 49 को किया जाम

 
Bahragora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा में ओलचिकी हूल बैसी की झारखंड बंदी का असर मंगलवार की सुबह से ही दिखाई पड़ने लगा है. सुबह से ही बंद समर्थकों ने कालियाडिंगा चौक के निकट ओवरब्रिज के पास हाईवे को जाम कर दिया है. बंद समर्थकों ने दो कंटेनर को हाईवे के बीच में खड़ा कर दिया है. दोनों कंटेनर के टायर की हवा निकाल दी गयी है. इसके कारण वाहनों का परिचालन बंद हो गया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Bahragora-Hool-Jam-Dhamsa.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : सैन">https://lagatar.in/us-condemns-attack-on-indian-consulate-in-san-francisco/">सैन

फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमले की अमेरिका ने निंदा की
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Bahragora-Hool-Jam-Mahila.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सुबह से ही बंद समर्थक बंद को सफल बनाने के लिए हाईवे पर उतर आए हैं. बंद समर्थक पारंपरिक हथियारों से लैस होकर हाईवे पर धमसा और मांदर बजा रहे हैं. बंद समर्थकों में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं. हाईवे पर यात्री वाहनों का परिचालन भी बंद है. हाईवे 49 और 18 के मिलन स्थल पर जाम होने के कारण झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में वाहनों का परिचालन ठप है. सैकड़ों वाहन जाम में फंसे हुए हैं. सुरक्षा के मद्देनजर बहरागोड़ा पुलिस भी हाईवे पर मुस्तैद है. बहरागोड़ा क्षेत्र के बाजार भी पूरी तरह बंद करा दिये गए हैैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही